1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिक्षा के भगवाकरण बयान पर पलटे राज्य मंत्री कठेरिया

शिक्षा के भगवाकरण बयान पर पलटे राज्य मंत्री कठेरिया

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने शिक्षा के भगवाकरण के अपने बयान पर यू टर्न लेते हुए अब कहा है कि उन्होंने तो बस इतना कहा था कि देश के लिए जो अच्छा

ram-shankar-katheria- India TV Hindi
ram-shankar-katheria

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने शिक्षा के भगवाकरण के अपने बयान पर यू टर्न लेते हुए अब कहा है कि उन्होंने तो बस इतना कहा था कि देश के लिए जो अच्छा है वो हमें मंज़ूर है, ये भगवाकरण हो, हरा हो या फिर लाल हो। कठेरिया ने कहा कि 'भगवा' को बदनाम करने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है जो ठीक नही है।

आपको बता दें कि इसके पहले कठेरिया ने रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में शिवाजी के राजतिलक की 342वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हिन्दी 'स्वराज दिवस समारोह' में कहा था कि अगर देश का भला होता है तो शिक्षा के भगवाकरण से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा था कि चाहे ''भगवाकरण'' हो या फिर ''संघवाद'', अगर इससे देश का भला होता है तो ये होगा।

आगे उन्होंने कहा, "मैं कह रहा हूं कि देश और शिक्षा का भगवाकरण किया जाएगा। जो भी देश के लिए अच्छा है, वो किया जाएगा फिर चाहे वो भगवाकरण हो या फिर संघवाद।

आज़ादी की लड़ाई लड़ने वालो का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे मानवता और देश कल्याण के लिए जिए। "अगर हम महाराणा प्रताप और सुभाष जी का इतिहास नहीं पढ़ें तो क्या चंगेज़ ख़ान का इतिहास पड़ेंगे? जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए लड़े थे वे महाराणा प्रताप से प्रभावित थे जिन्होंने अपने देश के लिए बलिदान किया।"

Latest India News