1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रामविलास पासवान ने कहा, अगले 15 साल खाली नहीं प्रधानमंत्री का पद

रामविलास पासवान ने कहा, अगले 15 साल खाली नहीं प्रधानमंत्री का पद

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर असमय जारी चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने यहां शनिवार को कहा कि नीतीश

Ram Vilas Paswan- India TV Hindi
Ram Vilas Paswan

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर असमय जारी चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने यहां शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे हैं, अगले 15 साल तक प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है। पटना स्थित लोजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता से मुखातिब पासवान ने कहा कि नीतीश अपनी सरकार की विफलता छिपाने के लिए शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय अभियान चलाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में दिखावे के लिए शराबबंदी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

शरद पवार ने किया था नीतीश की पीएम पद पर उम्मीदवारी का समर्थन

केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने दावा किया कि अभी भी बिहार में जहरीली शराब बन रही है ओर लोग उसे पीने के बाद मर रहे हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि जहरीली शराब कहां-कहां बन रही है और हाल-फिलहाल कितने लोग इससे मरे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के नीतीश की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का समर्थन किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर पासवान ने कहा कि पवार ने संजीदगी में नहीं, बल्कि हल्के रूप में लेते हुए यह बात कही है। लोजपा के अध्यक्ष ने कहा, "अगले 15 साल तक प्रधानमंत्री पद के लिए स्थान खाली नहीं है, क्योंकि अगले 15 साल तक नरेंद्र मोदी इस पद पर बने रहेंगे और उनके सामने कोई भी चेहरा नहीं टिक सकता।"

नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि पीएम पद की उम्मीदवारी की दौड़ में नहीं हैं वह

पासवान ने सवालिया लहजे में कह कि पवार की पार्टी के पास छह सांसद, लालू प्रसाद के पास तीन सांसद और जद (यू) के पास दो सांसद हैं, क्या इतने ही सांसदों की मदद से वे (नीतीश कुमार) प्रधानमंत्री बन जाएंगे? गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने जद (यू) अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के दिन स्पष्ट कहा था कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं, अभी उसका समय भी नहीं है। लोग बेवजह इस तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Latest India News