1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री कठेरिया बोले- हिंदुओं के खिलाफ हो रहा है 'षड्यंत्र'

केंद्रीय मंत्री कठेरिया बोले- हिंदुओं के खिलाफ हो रहा है 'षड्यंत्र'

BJP सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि हिंदू समुदाय 'षड्यंत्र' का शिकार हो रहा है और इसे खुद को मजबूत कर 'उदाहरण पेश करना चाहिए।'

ramshankar katheria- India TV Hindi
ramshankar katheria

आगरा: बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि हिंदू समुदाय 'षड्यंत्र' का शिकार हो रहा है और इसे खुद को मजबूत कर 'उदाहरण पेश करना चाहिए।' केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री कठेरिया ने यह बात आगरा में एक वीएचपी नेता की शोकसभा में कही, जिनकी गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 
आगरा से सांसद कठेरिया और फतेहपुर सिकरी से सांसद बाबू लाल बीजेपी, वीएचपी और बजरंग दल के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने वीएचपी के नगर उपाध्यक्ष 50 वर्षीय अरुण माहौर की हत्या के बाद रविवार को सभा को संबोधित किया।

इस सभा को संबोधित करते हुए कठेरिया ने कहा, 'हिंदू समुदाय के खिलाफ यह षड्यंत्र किया जा रहा है, इसे पहचानने के लिए हमें अलर्ट रहना होगा और खुद को मजबूत करना होगा। हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा, क्योंकि अगर अब हम इसे नहीं करते हैं तो आज हमने एक अरुण को खोया है और कल कोई दूसरा अरूण होगा... हत्यारों को भी मरना होगा, हमें ऐसा उदाहरण पेश करना होगा।' वहीं सभा को संबोधित करते हुए बाबू लाल ने कहा, 'अगर मुस्लिमों के दिमाग में कुछ है तो फिर एक रेखा खींचिए और फिर आप हिंदू समुदाय की ताकत देखेंगे।'

जिले के अधिकारियों द्वारा माहौर के आवास मंटोला इलाके में शोक सभा की इजाजत नहीं देने के बाद बीजेपी ने शोक सभा स्थल को जयपुर हाउस कॉलोनी इलाके के रामलीला ग्राउंड में स्थानांतरित कर दिया जहां साध्वी प्राची, कठेरिया के साथ पार्टी के स्थानीय विधायक मौजूद थे। अधिकारियों ने नगर में सुरक्षा बढ़ा दी है जो माहौर की हत्या के बाद से तनावग्रस्त है। गुरुवार की सुबह मंदिर से लौटने के समय माहौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Latest India News