1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यवर्धन राठौर का आरोप, केजरीवाल भ्रष्ट अधिकारी को रखते हैं अपने नजदीक

राज्यवर्धन राठौर का आरोप, केजरीवाल भ्रष्ट अधिकारी को रखते हैं अपने नजदीक

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र के बीच चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री

Rathore says Kejriwal keeps corrupt officials near- India TV Hindi
Rathore says Kejriwal keeps corrupt officials near

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र के बीच चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक भ्रष्ट अधिकारी को अपने नजदीक रखते हैं।

राठौर ने कहा कि डीडीसीए की अनियमितताओं को लेकर जितनी भी कंपनियों के नाम लिए गए उनमें से कोई भी वित्त मंत्री अरूण जेटली से नहीं जुड़े होने के बावजूद केजरीवाल अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद पर संभावित कार्रवाई के बारे में पूछने पर राठौर ने कहा, यह सरकार को नहीं पार्टी को निर्णय करना है। मेरा मानना है कि पूरे वाकये को काफी स्पष्ट कर दिया गया है।

राठौर ने कहा, केजरीवाल को विशेष रूप से जवाब देना है क्योंकि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं और एक ऐसे व्यक्ति को अपने नजदीक रखते हैं जिसकी पहचान भ्रष्ट व्यक्ति के रूप में हुई है। और हद यह है कि केजरीवाल इस तथ्य को जानते हैं कि वह एक भ्रष्ट अधिकारी हैं। राठौर ने अधिकारी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी टिप्पणी केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेन्द्र कुमार के कार्यालय और उनके आवास पर हुई छापेमारी के परिप्रेक्ष्य में आई है।

राठौर ने कहा कि सवालों का जवाब देेने के बजाए दिल्ली के मुख्यमंत्री जवाबी हमला करते हैं जिसमें अपमानजनक भाषा और आरोप होते हैं जो किसी भी जांच में साबित नहीं होते। एक समारोह के इतर उन्होंने यहां कहा, डीडीसीए की जांच कांग्रेस द्वारा कराई गई और कुछ नहीं मिला। यह भी ग्यात है कि जेटली का उस किसी कंपनी से कोई जुड़ाव नहीं रहा जिनके नाम आरोपों में सामने आए हैं और फिर भी केजरीवाल और उनकी टीम जेटली और उनके पूरे परिवार के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है।

Latest India News