नई दिल्ली: राज्यसभा में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद गर्माई सियासत के बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपने पीएम मनमोहन सिंह द्वारा पारित अध्यादेश को सरेआम फाड़कर नॉन्सेंस बताया था। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने ऐसा करके अपने पीएम का अपमान नहीं किया था।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
राहुल गांधी ने आज चुनावी सभाओं में पीएम मोदी की जमकर आलोचना की थी। राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पीएम मोदी ने सदन में अपमान किया इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा था कि रेनकोट पहनकर बाथरूम में नहाना कोई मनमोहन सिंह से सीखे। पीएम मोदी के इस बयान से नाराज होकर कांग्रेस सांसद सदन से बॉयकाट किया था।
Latest India News