1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. छापेमारी से बौखलाए लालू समर्थकों का बीजेपी दफ्तर पर हमला

छापेमारी से बौखलाए लालू समर्थकों का बीजेपी दफ्तर पर हमला

राजद कार्यकर्ताओं की पत्थरबाजी से बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी आई है। जिस वक्त राजद के कार्यकर्ता पत्थरबाजी कर रहे थे, पुलिस वहां मौजूद थी।

RJD- India TV Hindi
RJD

नई दिल्ली: लालू यादव पर इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ पटना में बीजेपी दफ्तर पर राजद ने प्रदर्शन किया। राजद के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर पर पत्थरबाजी की और जमकर हंगामा किया। ये कार्यकर्ता लाठी-डंडे से लैस थे। राजद कार्यकर्ताओं की पत्थरबाजी से बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी आई है। जिस वक्त राजद के कार्यकर्ता पत्थरबाजी कर रहे थे, पुलिस वहां मौजूद थी। (ये भी पढ़ें: भारत बना विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, ये है इसकी सबसे बड़ी ताकत....)

बता दें कि आयकर विभाग ने एक हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है। यह छापा दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा अन्य शहरों में स्थित 22 जगहों पर मारे गए हैं।

छापेमारी के बाद लालू ने कहा, "BJP को नए सहयोगी मुबारक हों। बीजेपी में हिम्मत नहीं कि लालू की आवाज को दबा सके। मैं गीदड़ भभकी से डरने वाला नही हूं। लालू यादव के ट्वीट से बिहार की सियासत गरमा गई है। आरजेडी ने छापेमारी कार्रवाई को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया है।

लालू यादव ने उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड के बाद एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘बीजेपी को नए गठबंधन सहयोगी मुबारक हों। लालू प्रसाद झुकने और डरने वाला नहीं है। जब तक आखिरी सांस है, फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ता रहूंगा। BJP में हिम्मत नहीं कि लालू की आवाज को दबा सके। लालू की आवाज दबाएंगे तो देशभर में करोड़ों लालू खड़े हो जाएंगे। मैं गीदड़ भभकी से डरने वाला नही हूं।’

ये भी पढ़ें: जब दिल्ली के थाने में हुआ निर्वस्‍त्र प्रदर्शन, शर्म से भागे पुलिसवाले
यूपी में ऐसी महिला से शादी करने पर योगी सरकार देगी 51 हजार रुपए

Latest India News