1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमरनाथ यात्रियों पर हमले का बदला हज यात्रियों से: साध्वी प्राची

अमरनाथ यात्रियों पर हमले का बदला हज यात्रियों से: साध्वी प्राची

नई दिल्ली: समय-समय पर विवादित बयान देने वाली VHP नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। साध्वी प्राची ने मुजफ्फरनगर में कहा कि, यदि अमरनाथ में हिन्दू तीर्थयात्रियों पर एक

'अमरनाथ यात्रियों पर...- India TV Hindi
'अमरनाथ यात्रियों पर हमले का नतीजा भुगतेंगे हज यात्री'

नई दिल्ली: समय-समय पर विवादित बयान देने वाली VHP नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। साध्वी प्राची ने मुजफ्फरनगर में कहा कि, यदि अमरनाथ में हिन्दू तीर्थयात्रियों पर एक भी आतंकी हमला हुआ तो उसका मुंहतोड़ जवाब हज यात्रियों को मिलेगा।

प्राची ने कहा कि, यदि अमरनाथ तीर्थयात्रियों को किसी आतंकी हमला का सामना करना पड़ता है तो हज यात्रियों को भी उसी तरह निशाना बनाया जाएगा।

प्राची ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमेशा आतंकी हमले की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार ऐसा हुआ तो हज यात्रियों को मुश्किल होगी। प्राची ने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

प्राची ने कहा कि हज यात्रियों को सब्सिडी दी जाती है इसलिए हिन्दू तीर्थयात्रियों को भी सब्सिडी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, कि यह शर्मनाक है कि मुसलमानों को सब्सिडी दी जा रही है हिन्दू तीर्थयात्रियों को पर टैक्स लगाया जा रहा है।

साध्वी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने पर कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि प्राची पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि वह लगातार भड़काऊ बयान देती हैं।

Latest India News