1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उ.प्र. में गठबंधन का फ़ैसला प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी सपा को करना पड़ेगा: नीतीश कुमार

उ.प्र. में गठबंधन का फ़ैसला प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी सपा को करना पड़ेगा: नीतीश कुमार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में किस तरह का गठबंधन होना चाहिए और उसका स्वरूप कैसा हो इसका फैसला समाजवादी पार्टी को करना पड़ेगा क्योंकि वह उत्तर प्रदेश

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में किस तरह का गठबंधन होना चाहिए और उसका स्वरूप कैसा हो इसका फैसला समाजवादी पार्टी को करना पड़ेगा क्योंकि वह उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि 'समाजवादी पार्टी पर निर्भर करता है वह चुनाव में किस तरह का गठबंधन चाहती है। मुझे इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं।

नीतीश ने कहा कि समाजवादी पार्टी का रजत जयंती कार्यक्रम किसी तरीके का गठबंधन तय करने का एक मंच नही है। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि '5 नवंबर को समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस है और इस को उसी रूप में देखा जाना चाहिए। यह किसी तरीके के गठबंधन टाइप करने का मंच नहीं है। मैं इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर रहा हूं क्योंकि मेरे यहां छठ पर्व मनाया जाता है।'

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम के एक दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार में मचे घमासान को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि मुलायम सिंह को घर का झगड़ा जल्दी सुलझाना चाहिए।

आपको बता दें पार्टी में ख़ासकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही है हालंकि कुछ दिन पहले ही अखिलेश की विकास यात्रा के शुभारंम में शिवपाल यादव मुलायम सिंह के साथ शामिल हुए थे। 

नीतीश कुमार ने कहा 'हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं किस तरीके की उठापटक समाजवादी पार्टी के अंदर देखने को मिल रही है। हम नहीं चाहते हैं कि यह झगड़ा और आगे बढ़े। हमें उम्मीद है कि अनुभवी और प्रभावी नेता मुलायम सिंह अपने घर के मामले को जल्द सुलझा लेंगे।"

Latest India News