1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'साइकिल' पर EC में जंग: मुलायम और अखिलेश गुट ने अपना-अपना दावा पेश किया

'साइकिल' पर EC में जंग: मुलायम और अखिलेश गुट ने अपना-अपना दावा पेश किया

नई दिल्ली: खुद को समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बताते हुए मुलायम सिंह यादव ने आज चुनाव आयोग से कहा कि अखिलेश यादव खेमे द्वारा आयोजित अधिवेशन असंवैधानिक था और पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल उनके

mulayam singh yadav- India TV Hindi
mulayam singh yadav

नई दिल्ली: खुद को समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बताते हुए मुलायम सिंह यादव ने आज चुनाव आयोग से कहा कि अखिलेश यादव खेमे द्वारा आयोजित अधिवेशन असंवैधानिक था और पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल उनके खेमे के पास रहना चाहिए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुलायम अपने करीबी अमर सिंह और शिवपाल सिंह यादव के साथ आयोग पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले पार्टी के धड़े की ओर से जमा किये गये पार्टी नेताओं के हलफनामों को चुनौती दी और आरोप लगाया कि वे फर्जी हैं। उन्होंने आयोग से इन हलफनामों का सत्यापन कराने को कहा।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि मुलायम ने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि जिस अधिवेशन में अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था, उसे बुलाने वाले रामगोपाल यादव को उससे पहले पार्टी से निकाल दिया गया था और इसलिए सपा के विधान के मुताबिक सम्मेलन असंवैधानिक था। मुलायम ने यह भी कहा कि अधिवेशन में अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने और उन्हें संरक्षक बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था लेकिन उन्हें पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया था।

'साइकिल' पर EC में जंग!           

चुनाव आयोग ने पहले मुलायम सिंह यादव को सुना, बाहर निकले तो राज्यसभा के चेयरमैन को चिट्ठी लिख कर रामगोपाल को राज्यसभा में नेता को पद से हटाने की जानकारी दे दी। इसके बाद अखिलेश गुट भी चुनाव आयोग पहुंचा। रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल और अक्षय यादव समेत कई नेताओं ने चुनाव आयोग में साइकिल पर दावा किया। जानकारी के मुताबिक मुलायम ने चुनाव आयोग में तर्क देकर अखिलेश यादव को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर सवाल उठाए हैं।

‘अखिलेश मेरा बेटा, हमारे बीच कोई विवाद नहीं’

मुलायम सिंह ने आज साफ कर दिया कि रामगोपाल को लेकर वो कोई समझौता नहीं करेंगे। साथ ही ये भी सहा कि अखिलेश से मिलकर जल्द समाधान करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, अब ये एक दो लोग आप जानते हैं...हमारे ही लड़के को बहका दिया और मेरी उसकी रात को कल काफी बात हुई...बात हो गई...सवेरे भी हो गई...अब पता नहीं देखो मैं जा रहा हूं क्या कहता है...हमारे और मेरे पुत्र के बीच कोई विवाद नहीं है...और लोग हैं...अरे और लोग हैं..पता चल जाएगा वो कहेगा हम अपनी बात कर लेंगे...ये तो मेरे बेटे की..मेरे बीच की बात है अब जो का होगा...मैं पूछ लूंगा...हमारी पार्टी में जो थोड़ा बहुत मतभेद है...ज्यादा नहीं है...आप भी जानते हो...एक ही व्यक्ति है जो मतभेद कराने की साज़िश कर रहा है...हम अपने जाते ही ठीक कर लेंगे। मुलायम सिंह ने आज फिर कहा कि जिस फॉर्म पर वो दस्तखत करेंगे उसी को समाजवादी पार्टी का टिकट मिलेगा।

मुलायम के बयान पर अखिलेश गुट का पलटवार

मुलायम के बयान पर अखिलेश गुट ने पलटवार किया है। अखिलेश के बनाए गए प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम ने दावा किया कि वो ही प्रदेश अध्‍यक्ष हैं और अखिलेश राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं। चुनाव सिर पर हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच खाई गहरी होती जा रही है।

Latest India News