1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संजय जायसवाल बिहार और सतीश पूनिया राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

संजय जायसवाल बिहार और सतीश पूनिया राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा सांगठनिक फैसला लेते हुए बिहार और राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

Sanjay Jaiswal and Satish Poonia | Facebook- India TV Hindi
Sanjay Jaiswal and Satish Poonia | Facebook

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा सांगठनिक फैसला लेते हुए बिहार और राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी ने बिहार में पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, राजस्थान में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है। पूनिया जयपुर जिले की आमेर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

बता दें कि अभी तक बिहार में नित्यानंद राय प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद से ही प्रदेश के नए अध्यक्ष की चर्चा होने लगी थी। दरअसल, बीजेपी के नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति सिर्फ एक पद पर ही रह सकता हैं।

वहीं, पूनिया को राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के देहांत के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Latest India News