1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सर्बानंद सोनोवाल 24 मई को लेंगे असम के CM पद की थपथ

सर्बानंद सोनोवाल 24 मई को लेंगे असम के CM पद की थपथ

गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सर्बानंद सोनोवाल मंगलवार को यहां एक समारोह में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी

sarbanand sonowal- India TV Hindi
sarbanand sonowal

गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सर्बानंद सोनोवाल मंगलवार को यहां एक समारोह में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत करेंगे। भाजपा ने जानकारी दी है कि सोनोवाल के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे।

भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में सभी भाजपा शासित राज्यों और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होने का न्योता दिया है। शपथ ग्रहण समारोह यहां के खानपारा इलाके के वेटेरनरी कॉलेज के मैदान पर होगा। उम्मीद है कि मोदी यहां लोगों को संबोधित करेंगे।

इन बातों की जानकारी भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बैठक के बाद दी। बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। सरमा ने कहा, "रविवार को हम सोनोवाल को भाजपा विधायक दल का नेता चुनने जा रहे हैं। सोमवार को हम अपने सहयोगियों असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के विधायकों के साथ बैठक करेंगे।" उन्होंने कहा कि मंगलवार को सोनोवाल पद की शपथ लेंगे।

 

Latest India News