नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति में बड़े उलटफेर की खबर है। AIADMK के सीनियर नेताओं की बैठक में वीके शशिकला और उनके परिजनों को पार्टी से बार करने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री पलानीसामी के घर हुई बैठक यह फैसला लिया गया।
देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
इस फैसले से पहले तमिलनाडु के पूर्व सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि एआईएडीएमके के संस्थापक दिवंगत एम.जी.रामचंद्रन (MGR) तथा दिवंगत जयललिता इस बात के खिलाफ थे कि पार्टी पर किसी परिवार का नियंत्रण हो। उन्होंने कहा कि उनके इस मौलिक रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है, जिसके मुताबिक पार्टी तथा सरकार किसी परिवार के नियंत्रण में नहीं होनी चाहिए।
आपको बता दें कि जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके दो धड़ों में बंट गई थी। एक धड़े का नेतृत्व शशिकला तो दूसरे का नेतृत्व पन्नीरसेल्वम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
Latest India News