1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की अगली CM, पन्नीरसेल्वम ने दिया इस्तीफा

शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की अगली CM, पन्नीरसेल्वम ने दिया इस्तीफा

तमिलनाडु में ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के विधायकों ने रविवार को पार्टी महासचिव वी.के.शशिकला को विधायक दल का नेता चुन लिया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Sasikala Natarajan | PTI Photo- India TV Hindi
Sasikala Natarajan | PTI Photo

चेन्नई: तमिलनाडु में ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के विधायकों ने रविवार को पार्टी महासचिव वी.के.शशिकला को विधायक दल का नेता चुन लिया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके विधायकों की बैठक में शशिकला का नाम प्रस्तावित किया। शशिकला के चुनाव का फैसला एकमत से लिया गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री के पद पर उनकी ताजपोशी का रास्ता साफ करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने अपना इस्तीफा दे दिया है। पन्नीरसेल्वम के इस्तीफे के बाद विधायक दल की दोबारा बैठक होगी, जिसमें शशिकला को मुख्यमंत्री घोषित करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इससे पहले अटकलें थीं कि इस बैठक में शशिकला को मुख्यमंत्री पद सौंप दिया जाएगा, लेकिन बाद में खबर आई कि शशिकला फिलहाल CM की कुर्सी से दूर ही रहेंगी। लेकिन अब यह तय हो गया है कि तमिलनाडु की अगली सीएम शशिकला ही होंगी।

हालांकि शशिकला को सीएम बनाए जाने को लेकर काफी विरोध भी हो रहा है। साथ ही, उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शशिकला के CM पद पर ताजपोशी की अटकलों के बीच कहा था कि तमिलनाडु के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के घर-परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट नहीं दिया था। स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। अब जबकि शशिकला के मुख्यमंत्री बनने की पुष्टि हो गई है, ऐसे में DMK क्या रुख अपनाती है यह देखना होगा।

Latest India News