1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सत शर्मा होंगे जम्मू कश्मीर भाजपा के नए अध्यक्ष

सत शर्मा होंगे जम्मू कश्मीर भाजपा के नए अध्यक्ष

जम्मू: वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी विधायक सत शर्मा को आज जम्मू कश्मीर का नया भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया। जम्मू पश्चिम विधानसभा

sat sharma- India TV Hindi
sat sharma

जम्मू: वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी विधायक सत शर्मा को आज जम्मू कश्मीर का नया भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया।

 

जम्मू पश्चिम विधानसभा से विधायक सत शर्मा को पार्टी की कार्यकारिणी के सदस्यों ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में निर्विरोध नया अध्यक्ष चुन लिया। वह जुगल किशोर शर्मा की जगह लेंगे जो जम्मू पुंछ से पार्टी के संसद सदस्य हैं। प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन ऐसे समय में किया गया है जब राज्य में शहरी निकाय और अन्य स्थानीय चुनावों की तैयारियां चल रहीं हैं।

चुनावों की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। इससे पहले भाजपा ने केरल, असम और पश्चिम बंगाल में भी नए पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति की है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पेशे से सीए सत शर्मा इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष थे। उन्होंने अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद कहा कि वह जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

Latest India News