A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भूख हड़ताल पर बैठे सत्येन्द्र जैन की हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

भूख हड़ताल पर बैठे सत्येन्द्र जैन की हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

उपराज्यपाल कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के करीब एक हफ्ते बाद दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन की हालत बिगड़ने के कारण आज रात उन्हें महानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

<p>Satyendra Jain health deteriorates rushed to hospital</p>- India TV Hindi
Satyendra Jain health deteriorates rushed to hospital

नयी दिल्ली: उपराज्यपाल कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के करीब एक हफ्ते बाद दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन की हालत बिगड़ने के कारण आज रात उन्हें महानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। (आईएएस अधिकारियों का आरोप, राजनीतिक फायदे के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है )

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया , ‘‘ सत्येन्द्र जैन की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ’’ सूत्रों ने बताया कि आज सुबह उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट में रक्त शर्करा का स्तर प्रति डीएल 64 एमजी था जबकि मूत्र में कीटोन का स्तर काफी बढ़ा हुआ था। रक्त चाप का स्तर 96...68 था और उनका वजन 78.5 किलोग्राम मापा गया।

केजरीवाल , उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जैन इस मांग को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय में धरना दे रहे हैं कि वह आईएएस अधिकारियों की ‘‘ हड़ताल ’’ खत्म कराएं और घर - घर राशन पहुंचाने की योजना को मंजूरी दें।

Latest India News