ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की महासचिव वीके शशिकला ने आज बुधवार को बेंगलुरू की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उनको आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पाया है।
शशिकला ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर समर्पण करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था लेकिन न्यायालय ने उनकी याचिका ठुकरा दी, जिसके बाद शशिकला समर्पण करने सड़क मार्ग से बेंगलुरू पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया।
उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में शशिकला तथा उनके दो रिश्तेदारों को निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराने के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को बरकरार रखते हुए तीनों को तत्काल निचली अदालत के समक्ष समर्पण करने और बाकी की सजा भुगतने का निर्देश दिया था।
उन्हें कर्नाटक की एक निचली अदालत ने मामले में चार साल कैद तथा 10 करोड़ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
Latest India News