A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शशि थरुर ने ग़लत तस्वीर लगाकर दी महावीर जयंती की बधाई, हो गए ट्रोल

शशि थरुर ने ग़लत तस्वीर लगाकर दी महावीर जयंती की बधाई, हो गए ट्रोल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरुर ने आज महावीर जयंती के मौक़े पर एक ग़लत तस्वीर लगाकर लोगों को बधाई दे डाली. इस भूल पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया.

<p>shahsi tharoor</p>- India TV Hindi
shahsi tharoor

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरुर ने आज महावीर जयंती के मौक़े पर एक ग़लत तस्वीर लगाकर लोगों को बधाई दे डाली. इस भूल पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया.

दरअसल थरुर ने पहले गौतम बुद्ध की तस्वीर लगाकर महावीर जयंति की बधाई दी थी लेकिन जब ट्रोल हुए तो उन्होंने तस्वीर बदली. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा- मैंने इस सोर्स से तस्वीर ली थी...सही तथ्यों का स्वागत है. मेरी ग़लती की वजह से कई लोग महावीर पर ट्वीट कर रहे हैं जो वर्ना शायद इतना ट्वीट नहीं करते.

इस ट्वीट के बाद शशि थरुर पर हमले होने लगे.

 

Latest India News