1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP मेरी पहली और आखिरी पार्टी: शत्रुघ्न सिन्हा

BJP मेरी पहली और आखिरी पार्टी: शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कहा कि भाजपा उनकी पहली और आखिरी पार्टी है। उन्होंने बिहार के पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें पार्टी मामलों की आलोचना करने के कारण पार्टी छोड़ने की सलाह देने के लिए निशाने पर लिया।

shahtrughan sinha- India TV Hindi
shahtrughan sinha

हैदराबाद: असंतुष्ट भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कहा कि भाजपा उनकी पहली और आखिरी पार्टी है। उन्होंने बिहार के पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें पार्टी मामलों की आलोचना करने के कारण पार्टी छोड़ने की सलाह देने के लिए निशाने पर लिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके मन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए काफी सम्मान है। उन्होेंने कहा, यह कौन लोग कह रहे हैं, वही लोग जो बिहार :विधानसभा चुनाव: में मिली शर्मनाक हार के लिए जिम्मेदार हैं। जो खुद बाहर जाने की राह पर हैं, जो अपना चेहरा दिखाने के लायक नहीं बचे हैं। वे केवल अपनी हताशा जाहिर कर रहे हैं।

सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इन नेताओं को पहले अपनी साख पर ध्यान देना चाहिए।

Latest India News