1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन पर बोले शत्रुघ्न, न जाने किसने दी PM मोदी को यह सलाह

अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन पर बोले शत्रुघ्न, न जाने किसने दी PM मोदी को यह सलाह

नई दिल्ली: भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के केंद्र के फैसले की आज यह कहते हुए आलोचना की कि यदि सरकार मामले पर उच्चतम न्यायालय के

shatrughna sinha- India TV Hindi
shatrughna sinha

नई दिल्ली: भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के केंद्र के फैसले की आज यह कहते हुए आलोचना की कि यदि सरकार मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले तक इंतजार कर लेती तो आसमान नहीं गिर जाता।

पटना साहिब से 70 वर्षीय भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महान सलाहकारों को भी यह कहते हुए आड़े हाथ लिया कि यदि उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के खिलाफ फैसला दिया तो वे क्या जवाब देंगे ।

विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व से अलग राय रखने वाले सिन्हा ने इस मामले में सिलसिलेवार ट्वीट करने के बाद कहा, ‘जब मामला उच्चतम न्यायालय में है तो हमें अधिक सतर्क और सचेत रहना चाहिए था। मेरा मानना है कि यदि हम उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार कर लेते तो आसमान नहीं गिर जाता। ऐसा करना हमें शर्मिंदगी और विवाद से बचा सकता था।’

उन्होंने पुणे से फोन पर कहा, ‘’नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री हैं। ये सलाहकार हैं जो कई बार त्रुटिपूर्ण मत देते हैं जिसका अंजाम गलत राजनीतिक कदम के रूप में निकलता है जो निश्चित तौर पर पार्टी और सरकार के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।’

यह कहे जाने पर कि उनके विचार पार्टी के प्रतिकूल हैं और उनसे असंतोष झलकता है, सिन्हा ने कहा, मैंने हमेशा सच कहा है। मेरे निजी विचार कई बार हमारे लोगों से नहीं मिलते हैं। लेकिन, मेरी मंशा हमेशा पार्टी और देश के लिए अच्छे की रही है।

अभिनय और राजनीति में सक्रिय सिन्हा ने कहा, मैं उम्मीद, कामना और प्रार्थना करता हूं कि वे पार्टी के प्रति मेरी ईमानदारी और वफादारी को स्वीकार करेंगे।

Latest India News