1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जापान के PM शिंजो अबे 3 दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे

जापान के PM शिंजो अबे 3 दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे

नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे शुक्रवार को यहां अपने तीन-दिवसीय दौरे पर पहुंच गए। उनके इस दौरे से उम्मीद की जा रही है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन पर एक समझौता अंतिम

shinzo abe- India TV Hindi
shinzo abe

नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे शुक्रवार को यहां अपने तीन-दिवसीय दौरे पर पहुंच गए। उनके इस दौरे से उम्मीद की जा रही है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन पर एक समझौता अंतिम रूप लेगा और असैन्य परमाणु करार पर वार्ता में प्रगति आएगी। शिंजो का केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने स्वागत किया।

जापान के प्रधानमंत्री शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर बैठक करेंगे। वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे और जापान-भारत इनोवेशन सेमिनार को संबोधित करेंगे तथा कारोबारी नेताओं से मिलेंगे।

शिंजो शनिवार को वाराणसी स्थित दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। मोदी, शिंजो के साथ अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जाएंगे। टोक्यो में 2014 में पिछली शिखर बैठक में दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर 'विशेष सामरिक एवं वैश्विक साझेदारी' तक ले जाने को तैयार हुए थे।

मोदी और शिंजो ने पिछले माह कुआलालंपुर में 13वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पेरिस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। एक संयुक्त परियोजना व्यवहार्यता अध्ययन के अनुसार, मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन लाइन प्रस्तावित है, जिस पर 98,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Latest India News