मुंबई: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के मुंबई में विमोचन का विरोध कर रही शिवसेना ने किताब विमोचन कार्यक्रम के आयोजक सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर स्याही फेंक दी। इसके बावजूद सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा है कि, मैं डरने वाला नहीं, किताब का विमोचन होकर रहेगा। सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर करीब 15 शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्याही पोती थी।
पूरे मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि, 'किताब के विमोचन के लिए पूरी सुरक्षा दी गई है।'
सुधींद्र कुलकर्णी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी की किताब लांच कराने के लिए पहुंचे थे।
शिवसेना ने किताब लांच का विरोध किया था और किताब न लांच करने की धमकी दी थी।
आगे की स्लाइड में देखें सुधींद्र कुलकर्णी की और तस्वीरें
Latest India News