1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कुलकर्णी इंक अटैक के बाद महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना गठबंधन संकट में

कुलकर्णी इंक अटैक के बाद महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना गठबंधन संकट में

मुंबई: सुधींद्र कुलकर्णी को इंक पोतने के मामले के बाद महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना के बीच तनातनी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे पार्टी के मंत्रियों को सरकार से अलग होने को

महाराष्ट्र सरकार से...- India TV Hindi
महाराष्ट्र सरकार से अलग हो सकती है शिवसेना: रिपोर्ट

मुंबई: सुधींद्र कुलकर्णी को इंक पोतने के मामले के बाद महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना के बीच तनातनी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे पार्टी के मंत्रियों को सरकार से अलग होने को कह सकते हैं। महाराष्ट्र में BJP से तुरंत गठबंधन तोड़ने के पक्ष में शिवसेना का एक पक्ष है।

कुलकर्णी मामले पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फड़नवीस ने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा है कि, 'प्रदेश को बनाना रिपब्लिक नहीं बनने दूंगा'। उन्होंने कहा कि, विरोध का ये तरीका ठीक नहीं है। हम कसूरी का समर्थन नहीं करते हैं लेकिन प्रदेश में कानून का राज होना चाहिए।

क्या है मामला?

सोमवार को शिवसेना के विरोध के बावजूद पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री कसूरी की किताब का हुआ विमोचन हुआ था। नसीरूद्दीन शाह समेत कई लोग किताब विमोचन में मौजूद थे।

मुंबई में सुधींद्र कुलकर्णी को कालिख पोतने के मामले में 6 शिवसैनिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

Latest India News