1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘जो नेताजी कहेंगे वही करूंगा, इस्तीफे पर फैसला मिलकर लूंगा’

‘जो नेताजी कहेंगे वही करूंगा, इस्तीफे पर फैसला मिलकर लूंगा’

अपने इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर शिवपाल यादव ने कहा इस पर फैसला नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से मिलकर लेंगे। उन्होंने कहा वह वही करेंगे जो नेताजी कहेंगे।

shivpal yadav- India TV Hindi
shivpal yadav

नई दिल्ली: अपने इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर शिवपाल यादव ने कहा इस पर फैसला नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से मिलकर लेंगे। उन्होंने कहा वह वही करेंगे जो नेताजी कहेंगे। हालांकि उन्होंने इतना संकेत जरुर दिया कि अब वे सिर्फ नेताजी से मिलेंगे और फिर संगठन के लिए काम करेंगे।

बता दें सोमवार को मुलायम सिंह और शि‍वपाल के करीबी दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव ने चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल की भी छुट्टी कर दी, जबकि इस उठा-पटक में शाम ढलते-ढलते अखि‍लेश यादव को यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। मुलायम‍ ने उनकी जगह शि‍वपाल यादव को यूपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि पलटवार करते हुए सीएम ने देर शाम शि‍वपाल को तीन मंत्रालयों से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

यूपी में सत्तरूढ़ सियासी परिवार में छेड़ी पावर पॉलिटिक्स के बीच शिवपाल यादव बुधवार सुबह मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि हम सब नेताजी के साथ हैं और उनके निर्देशों का पालन करेंगे। शिवपाल ने कहा मंत्री पद बदलने या देने का पूरा अधिकार मुख्यमंत्री के पास है और उन्हीं का फैसला अंतिम होगा। शिवपाल ने कहा कि नेताजी ने मुझे जो जिम्मा सौंपा है मैं उसके अनुसार काम करूंगा और संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान दूंगा। शिवपाल ने कहा कि नेताजी से बात कर फैसला लूंगा।

Latest India News