1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. व्यापमं पर शिवराज ने शांता कुमार को जवाब दिया

व्यापमं पर शिवराज ने शांता कुमार को जवाब दिया

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे गए

व्यापमं पर शिवराज ने...- India TV Hindi
व्यापमं पर शिवराज ने शांता कुमार को जवाब दिया

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे गए पत्र के जवाब में उन्हें पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वास्तविकता जाने बगैर विपक्ष के नेताओं के आरोपों के आधार पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने जो चिंता जताई है, वह अनावश्यक है। शांता कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कहा था कि व्यापमं घोटाले से भाजपा की छवि खराब हुई है। साथ ही पार्टी में आचार समिति के गठन का सुझाव भी दिया था। शांता कुमार ने यह पत्र अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया था।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Latest India News