1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सर्जिकल स्ट्राइक के लिए शिवराज सिंह ने की मोदी की तारीफ, कही यह बात

सर्जिकल स्ट्राइक के लिए शिवराज सिंह ने की मोदी की तारीफ, कही यह बात

भोपाल: नियंत्रण रेखा के पार लक्ष्यभेदी हमलों (सर्जिकल स्ट्राइक) के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ के पुल बांधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी का 56 इंच का

shivraj singh chauhan praising narendra modi for surgical...- India TV Hindi
shivraj singh chauhan praising narendra modi for surgical strike

भोपाल: नियंत्रण रेखा के पार लक्ष्यभेदी हमलों (सर्जिकल स्ट्राइक) के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ के पुल बांधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी का 56 इंच का सीना अब फूलकर 100 इंच का हो गया है। यहां MSME सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में चौहान ने कहा, अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है। हमारी वृद्धि दर चीन से अधिक है। आप सभी ने हाल ही में मजबूत भारत का उदाहरण देखा है। सेना को मेरी बधाई। नरेन्द्र मोदी जी को बधाई। अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है।

उन्होंने कहा कि अब एक नये भारत का उदय हुआ है और मध्य प्रदेश भी इस देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और केन्द्रीय राज्यमंत्री हरिभाई पर्थीभाई चौधरी एवं गिरिराज सिंह भी इस उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। चौहान ने कहा कि MSME (कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है और वृहद उत्पादन के बजाय अधिक संख्या में लोगों द्वारा उत्पादन सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

Latest India News