1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RTI कार्यकर्ता पर कालिख पोतने वाला शिवसैनिक पार्टी से बर्खास्त

RTI कार्यकर्ता पर कालिख पोतने वाला शिवसैनिक पार्टी से बर्खास्त

लातूर: लातूर में RTI कार्यकर्ता के चेहरा पर कालिख पोतने वाले शिवसैनिक को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है, युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने जानकारी दी। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मराठवाड़ा क्षेत्र के

RTI कार्यकर्ता पर कालिख...- India TV Hindi
RTI कार्यकर्ता पर कालिख पोतने वाला शिवसैनिक बर्खास्त

लातूर: लातूर में RTI कार्यकर्ता के चेहरा पर कालिख पोतने वाले शिवसैनिक को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है, युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने जानकारी दी। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर में RTI के एक कार्यकर्ता पर हमला किया था और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी थी। RTI कार्यकर्ता ने एक अवैध निर्माण मामले का ‘भंडाफोड़’ किया था।

 

कार्यकर्ता मल्लिकाजरुन भाईकट्टी ने RTI से मांगी जानकारी के आधार पर खुलासा किया था कि लातूर-नांदेड़ मार्ग पर चार मंजिला भवन और लड़कों के छात्रावास में करीब 14 हजार वर्गफुट अवैध निर्माण कराया गया। पुलिस ने कहा कि भाईकट्टी ने कल लातूर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और अवैध निर्माण का ‘भंडाफोड़’ किया।

शिवसेना के कार्यकर्ता भाईकट्टी को शुक्रवार को कॉलेज परिसर में लेकर आए और लोहे की रॉड से पिटाई करने के बाद उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। उस वक्त परिसर में करीब चार हजार छात्र मौजूद थे।

Latest India News