1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'भारत माता की जय' न बोलने वालों की नागरिकता रद्द हो: शिवसेना

'भारत माता की जय' न बोलने वालों की नागरिकता रद्द हो: शिवसेना

भारत माता की जय बोलने से इंकार करने वाले AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए शिवसेना ने आज कहा कि जो लोग यह नारा लगाने से इंकार करते हैं, उनकी नागरिकता और मताधिकार छीन लेने चाहिए।

asauddin owaisi- India TV Hindi
asauddin owaisi

मुंबई: भारत माता की जय बोलने से इंकार करने वाले AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए शिवसेना ने आज कहा कि जो लोग यह नारा लगाने से इंकार करते हैं, उनकी नागरिकता और मताधिकार छीन लेने चाहिए। शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह भी जानना चाहा कि भारत-समर्थक नारे लगाने से मना करने के बाद ओवैसी को राज्य से जाने कैसे दिया गया।

ग्यात हो कि RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों एक सुझाव देते हुए कहा था कि नई पीढ़ी को भारत माता के सम्मान में नारे लगाना सिखाए जाने की जरूरत है। इस सुझाव की पृष्ठभूमि में ओवैसी ने हाल ही में लातूर की उदगिर तहसील में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में कहा था, मैं वह नारा नहीं लगाउंगा। आप क्या करेंगे, भागवत साहब?

पार्टी के मुखपत्र सामना में बेहद तीखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा, हार्दिक पटेल ने गलती से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर दिया था और उसपर देशद्रोह का मुकदमा लगाया गया...वह अब भी जेल में है। क्या भारत माता का अपमान करके असदुद्दीन ओवैसी ने भी देशद्रोह नहीं किया है? जो लोग भारत माता की जय नहीं कहते हैं, उनकी नागरिकता और मताधिकार छीन लिए जाने चाहिए।

Latest India News