1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतिश 'हीरो', PM मोदी ले हार की जिम्मेदारी: शिवसेना

नीतिश 'हीरो', PM मोदी ले हार की जिम्मेदारी: शिवसेना

मुंबई: शिवसेना ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन के आगे निकलने के बाद उन्हें 'राजनीतिक हीरो' करार दिया, जबकि राज्य विधानसभा चुनाव में

नीतिश 'हीरो', PM मोदी...- India TV Hindi
नीतिश 'हीरो', PM मोदी ले हार की जिम्मेदारी: शिवसेना

मुंबई: शिवसेना ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन के आगे निकलने के बाद उन्हें 'राजनीतिक हीरो' करार दिया, जबकि राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन की हार की जिम्मेदारी प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी से लेने के लिए कहा। शिवसेना नेता संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि इस चुनाव में नीतीश 'राजनीतिक हीरो' के रूप में उभरे हैं। अब समय आ गया है कि मोदी बिहार में भाजपा की हार की जिम्मेदारी लें।

उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार के लिए यह एक बड़ी जीत है। वह 'राजनीतिक हीरो' के रूप में उभरे हैं।"

राउत ने बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी से लेने की अपील करते हुए कहा, "जब कांग्रेस हारी थी, तो यह सोनिया की जिम्मेदारी थी। वैसे ही, भाजपा को यह मानना चाहिए कि बिहार के परिणाम मोदी की जिम्मेदारी हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम नीतीश को बधाई देते हैं। यह परिणाम देश के राजनीतिक भविष्य में एक नया मोड़ लेकर आएगा।"

महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी है।

Latest India News