1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी पर राशिद अल्वी का कमेंट, स्मृति ईरानी ने दिया करारा जवाब

PM मोदी पर राशिद अल्वी का कमेंट, स्मृति ईरानी ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अपने उस बयान पर सफाई दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि गूगल सर्च में मोस्ट स्टूपिड प्राइम मिनिस्टर सर्च करने पर मोदी का नाम आता है। अल्वी

smriti irani- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV smriti irani

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अपने उस बयान पर सफाई दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि गूगल सर्च में मोस्ट स्टूपिड प्राइम मिनिस्टर सर्च करने पर मोदी का नाम आता है। अल्वी ने अपनी सफाई में कहा ‘मैंने पीएम मोदी पर टिप्पणी नहीं की थी। मैंने गूगल के खिलाफ कहा था। गूगल पर मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेट है और उसे सरकार हटवाएं।’

बता दें कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर इंडिया टीवी के संवाद कार्यक्रम में जब अल्वी ने वहां मौजूद मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से पूछा कि गूगल सर्च में मोस्ट स्टूपिड प्राइम मिनिस्टर डालने पर मोदी का नाम आने पर क्या कार्रवाई की गयी। श्रोताओं से तीखी प्रतिक्रिया आयी और उनसे कहा गया कि वह अपने शब्द वापस लें और माफी मांगे।

अल्वी को जवाब देते हुए ईरानी ने कहा, कांग्रेस में जो लोग मोदी पर पत्थर उछालते हैं और थूकते हैं वे चहेते होते हैं। नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर सीमा पार कर चुका है और लोग भूल जाते हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं।

उन्होंने कहा, जब रशीद भाई देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो एक महिला मंत्री से यह कहने में वह किस तरह के शब्द चुनेंगे कि यह सुनने में आया है कि आप मोदी जी की बेहद करीबी हैं। हमें इस जहर के साथ हर दिन जिंदा रहना पड़ता है और फिर आप कहते हैं कि स्मृति ईरानी गुस्सा क्यों हो जाती हैं।

Latest India News