1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रोहित खुदकुशी मामला दलित बनाम गैर दलित नहीं: स्मृति ईरानी

रोहित खुदकुशी मामला दलित बनाम गैर दलित नहीं: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली: हैदराबाद में छात्र के सुसाइड के मामले में आज सरकार ने बयान जारी किया है। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें रोहित के सुसाइड का दुख है। साथ ही

smriti irani- India TV Hindi
smriti irani

नई दिल्ली: हैदराबाद में छात्र के सुसाइड के मामले में आज सरकार ने बयान जारी किया है। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें रोहित के सुसाइड का दुख है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये जाति का संघर्ष नहीं है, ये दलित छात्रों के झगड़े का मामला नहीं है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि छात्रों को सस्पेंड करने से लेकर हॉस्टल से बाहर रखने के फैसले में तक दलित टीचर और वॉर्डन शामिल रहे हैं। स्मृति ने कहा कि रोहित ने सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा है।

वहीं, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्र की खुदकुशी पर सियासत जारी है। टीएमसी और लेफ्ट समेत तमाम दलों के नेता हैदराबाद पहुंचे। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, लेफ्ट नेता सीताराम येचूरी एलजेपी अध्यक्ष राम विलास पासवान समेत कईं नेता हैदराबाद यूनिवर्सिटी पहुंचे। हैदराबाद पहुंचे विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

एचआरडी मंत्रालय की ओर से दो सदस्यीय टीम ने भी हैदराबाद यूनिवर्सिटी का दौरा किया है। टीम कल अपनी रिपोर्ट दे सकती है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कल हैदराबाद का दौरा करेंगे।

इस बीच हैदराबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि एबीवीपी कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में छात्रों को सस्पेंड किया गया। केंद्रीय मंत्री की चिट्ठी से मामले का कोई संबंध नहीं है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Latest India News