1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोलर पैनल घोटाला: सत्ता, पैसा, धोखाधड़ी और हसरतों की कहानीं

सोलर पैनल घोटाला: सत्ता, पैसा, धोखाधड़ी और हसरतों की कहानीं

केरल के सोलर पैनल घोटालें की मुख्य आरोपी सरिथा नायर की कहानी

केरल सोलर पैनल घोटाला- India TV Hindi
केरल सोलर पैनल घोटाला

नई दिल्ली: जिस सोलर पैनल घोटाले ने केरल की राजनीति में भूचाल ला दिया,  उस घोटाले की एक मुख्य आरोपी 'सरिथा एस. नायर' की कहानी, किसी हिन्दी फिल्म की कहानी की तरह लगती है जिसमें हिट फिल्म के सारे फॉर्मूले मौजूद हैं। सरिथा नायर पढ़ाई मे काफी होनहार थी,उसने 10वीं की परीक्षा 94% अंको से पास की थी। लेकिन आगे का रास्ता काफी कठिन था। उसके पिता सोमशेखरन ने जिम्मेदारियों व कर्जो से बचने के लिये खुदकुशी कर ली और बच्चों की परवरिश की खातिर उसकी मां इंदिरा को नौकरी करनी पड़ी।

सरिथा ने इलेक्ट्रोनिक्स,कम्यूनिकेशन,एयरक्राफ्ट मैन्टेनेंस में डिप्लोमा हासिल किया है। सरिथा के अरमान कई थे पर मां की आशाओ की खातिर उसे दुबई में बसे राजेंद्रन से शादी करनी पड़ी। शादी के वक्त उसकी उम्र महज 18 वर्ष थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया। राजेंद्रन का आरोप था कि सरिथा के दूसरे मर्दों से संबंध है, उनका एक बेटा भी है। राजेंद्रन से तलाक के बाद सरिथा ने एक प्राइवेट लेन-देन वाली कंपनी में नौकरी कर ली पर शराब के दलाल से दोस्ती कर और उसके साथ मिलकर कंपनी मे धोखाधड़ी करने के आरोप मे उसे जेल जाना पड़ा।

जेल से छूटकर सरिथा ने पुरानी कंपनी के ब्रांच मैनेजर ' बीजू राधाकृष्णन ' के साथ मिल कर आनलाइन ठगी का काम किया। जिसमें वो पकड़े गये। बीजू से सरिथा को एक बेटी भी है। जेल के अनुभव ने उसे और चालाक बना दिया, खूबसूरत होने के साथ वो हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम तीनों भाषा जानती थी। उसी के दम पर उसने पॉलिटिकल कनेक्शन बनाने की सोची और सरिथा से नंदिनी नायर बन गयी। लोगो से वह खुद को सीए व बीजू को आईएएस बताती। दोनों कोई कार्यक्रम आयोजित कर राजनेताओ को बुलाते और उनके साथ फोटो खिंचवाकर अपनी पहचान का दायरा बढ़ाते।

 2011 में सरिथा ने बीजू के साथ मिलकर एक कंपनी ' टीम सौलर ' बनायी, और सौलर पैनल बिजनेस पर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री ओमान चांडी को दिखाई। दोनों ने चांडी को अपना परिचय क्रमश: लक्ष्मी नायर और आरबी नायर के रूप में दिया। मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ की मदद से दोनों ने कई राजनेताओ व बड़े-बड़े लोगों को इस कंपनी से जोड़ लिया ओर लोगों से कंपनी में करोड़ों रूपया इनवेस्ट कराया और पैसों का गबन कर लिया। जब एक इनवेस्टर ने इसकी शिकायत पुलिस  में की तब इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ।

सरिथा ने पुलिस को बताया कि ज्यादातर राजनेता, मंत्री, विधायक और कर्मचारी शारीरिक इच्छा के लिए उसकी सहायता करते थे। सरिथा ने उन लोगों के नाम भी पुलिस को बतायें जिन्होंने जेल में उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाएं।
       बहरहाल, कई लोगों की इस मामलें में गिरफ्तारी हो चुकी है और केरल में ओमान चांडी की सरकार  पर खतरा बना हुआ है,और विपक्ष उनकें इस्तीफे की मांग पर अड़ा है।

Latest India News