कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
India TV News Desk
Published : Oct 27, 2017 07:04 pm IST, Updated : Oct 27, 2017 07:04 pm IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आज भर्ती करवाया गया. सोनिया गांधी शिमला में थी जहां से उन्हें दिल्ली लाया गया.
Sonia Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आज भर्ती करवाया गया. सोनिया गांधी शिमला में थी जहां से उन्हें दिल्ली लाया गया. सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को पेट में मामूली सी तकलीफ थी लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें एहतियातन भर्ती कर लिया है.
सोनिया के अस्पताल में दाखिल होने की ख़बर मिलते ही पार्टी के नेता अस्पताल पहुंचने लगे हैं. बताया जाता है कि सोनिया निजी दौरे पर शिमला गईं थीं.