1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वाराणसी: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली पहुंची

वाराणसी: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली पहुंची

वाराणसी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत वाराणसी रोड़ शो के दौरान बिगड़ गई है। उनको वायरल फीवर बताया जा रहा है, और डिहाईड्रेशन की शिकायत भी है। वाराणसी एयरपोर्ट पर ही डॉक्टरों की टीम

sonia gandhi- India TV Hindi
sonia gandhi

वाराणसी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत वाराणसी रोड़ शो के दौरान बिगड़ गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। फिलहाल वह वाराणसी से दिल्ली पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उन्हें चेकअप के लिए एयरपोर्ट से सीधे गंगाराम अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि गुलाब नबी आजाद के अनुसार सोनिया गाँधी को डीहाईड्रेशन हो गया था। उनका कहना है कि सोनिया जी की तबीयत अब बिल्कुल ठीक है। सोनिया गांधी को एयरपोर्ट पर लेने के लिए प्रियंका और राहुल गांधी मौजूद थे। इससे पहले आज दिन में उन्होंने वाराणसी में एक रोड़ शो किया। बताया जा रहा है कि इस रोड़ शो के दौरान ही उनको लू लगी, जिसके चलते वह अस्वस्थ हैं।

पिछले 3 से तबीयत खराब चल रही थी: प्रियंका

देर रात प्रियका और राहुत गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा हम उनका इंतजार कर रहे हैं। उनकी तबीयत पिछले 3 दिन से खराब थी। लेकिन वाराणसी रोड़ सो का कार्यक्रम पहले से तय था इसलिए वो (सोनिया गांधी) वहां गईं थी।

रोड शो खत्म होने से कुछ देर पहले सोनिया को आया बुखार, वाराणसी से हुईं रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज हुए कांग्रेस के जोरदार रोड शो के खत्म होने से कुछ देर पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें यह कार्यक्रम छोड़कर वाराणसी से रवाना होना पड़ा। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मोदी के गढ़ से पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरूआत के लिए आयोजित आठ किलोमीटर लंबे रोड शो की अगुवाई करने वाली 69 साल की सोनिया दिल्ली लौट रही हैं। तबीयत खराब होने की वजह से सोनिया के काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने का पहले से तय कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सोनिया वायरल बुखार से जूझ रही थीं, लेकिन फिर उन्होंने रोड शो करने का फैसला किया क्योंकि वह आखिरी वक्त में इसे रद्द नहीं करना चाहती थीं। सर्किट हाउस से लेकर इंग्लिशिया लाइन तक आठ किलोमीटर लंबा यह रोड शो करीब तीन घंटे तक चला। रोड शो खत्म होने से कुछ देर पहले लहुराबीर चौराहे पर इस कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। बाद में रोड शो सोनिया के बगैर ही आगे बढ़ा।

सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने बेचैनी की शिकायत की थी। कुछ देर आराम करने के बाद वह रोड शो छोड़ कर चली गईं। इस रोड शो में कांग्रेस के हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मई 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह सोनिया का पहला वाराणसी दौरा था। वाराणसी में रोड शो के दौरान सोनिया के बीमार पड़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, आज सोनिया जी के वाराणसी दौरे के दौरान उनकी खराब सेहत के बारे में सुना। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

 

Latest India News