1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुईं सोनिया गांधी

कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुईं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं हुईं।

sonia gandhi skips congress meeting - India TV Hindi
sonia gandhi skips congress meeting

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं हुईं। सोनिया बैठक की अध्यक्षता करने वाली थीं। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी का गला खराब है। सोनिया की अनुपस्थिति में कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की अध्यक्षता उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव और संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Latest India News