A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उप्र : एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं सोनिया

उप्र : एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं सोनिया

रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं। सोनिया विशेष विमान ने रायबरेली के फुरसतगंज पहुंचीं। इसके बाद उनका काफिला भुएमऊ अतिथिगृह रवाना हो गया। यहां उनका

उप्र : एक दिवसीय दौरे...- India TV Hindi
उप्र : एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं सोनिया

रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं। सोनिया विशेष विमान ने रायबरेली के फुरसतगंज पहुंचीं। इसके बाद उनका काफिला भुएमऊ अतिथिगृह रवाना हो गया।

यहां उनका करीब एक घंटे तक रुकने का कार्यक्रम है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के प्रति बुधवार को अपने भाषण में बेहद आक्रामक रहीं प्रियंका गांधी भी यहां सोनिया के साथ हैं।

सोनिया एक दिनी दौरे में अनुश्रवण समिति (मॉनिटरिंग कमेटी) की बैठक में भाग लेंगी। इसके बाद बछरावां रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सहायता राशि के चेक बांटने का कार्यक्रम है।

सोनिया डिघिया घाट में आपदा पीड़ित किसानों को भी चेक बांटेंगी। इसके साथ प्रदेश तथा जिला संगठन की समीक्षा करने के अलावा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि सोनिया जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में शिरकत करेंगी। अपराह्न् ढाई बजे वह फिरोज गांधी कालोनी में सांसद निधि से कराए गए कार्यो का लोकार्पण करेंगी। अपराह्न् तीन बजे से वह रायबरेली में रहेंगी। शाम चार बजे किसानों को फसल मुआवजे का चेक प्रदान करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

Latest India News