1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरविंद केजरीवाल "नक्सली" हैं: सुब्रमणियन स्वामी

अरविंद केजरीवाल "नक्सली" हैं: सुब्रमणियन स्वामी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमणियन स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्हें "नक्सली" करार दिया और कहा कि मुख्य सचिव की नियुक्ती को लेकर शकुंतला गैमलिन पर

अरविंद केजरीवाल...- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल "नक्सली" हैं: सुब्रमणियन स्वामी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमणियन स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्हें "नक्सली" करार दिया और कहा कि मुख्य सचिव की नियुक्ती को लेकर शकुंतला गैमलिन पर वह बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं।

सुब्रमणियन स्वामी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को निभाने में नाकाम रहे हैं इसलिए वे ऐसे मुद्दों उठाकर सबका ध्यान भटका रहे हैं।

"अरविंद केजरीवाल इस नतीजे पर पहुंच गए हैं कि वो अपने वादे पूरे नहीं कर सकते हैं। दरअसल वह एक 'नक्सली' हैं। उन्हें सरकार चलाने में कोई रूचि नहीं है।"

स्वामी ने कहा कि, "केजरीवाल दिल्ली को वाई-फाई देने का भी वादा पूरा नहीं कर सके हैं और वे नाकामी से बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।"

यह पहला मौका नहीं है जब सुब्रमणियन स्वामी ने केजरीवाल को 'नक्सली' कहा है। इसी साल फरवरी में दिल्ली चुनावों के नतीजे आने से कुछ दिन पहले भी सुब्रमणियन ने केजरीवाल को 'नक्सली' बोलते हुए कहा था कि अगर वे (केजरीवाल) चुनाव जीत भी जाते हैं तो एक साल के अंदर सत्ता छोड़ देंगे।

अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग मामले को लेकर केजरीवाल आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर उपराज्यपाल नजीब जंग की शिकायत करेंगे।

Latest India News