1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मुद्दे पर फैसला सुनाए, समझौते का सुझाव सही नहीं : येचुरी

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मुद्दे पर फैसला सुनाए, समझौते का सुझाव सही नहीं : येचुरी

CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता और उसे इस मामले में कोई फैसला सुनाना चाहिए।

Sitaram yechuri- India TV Hindi
Image Source : PTI Sitaram yechuri

तिरुवनंतपुरम: CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता और उसे इस मामले में कोई फैसला सुनाना चाहिए। येचुरी ने मीडियाकर्मियो से यहां कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लिए यह सही नहीं है कि वह अयोध्या मुद्दे पर कोर्ट से बाहर समझौता करने का सुझाव दे। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

येचुरी ने कहा, "मौजूदा मुद्दा जमीन की हकदारी से संबंधित है और सुप्रीम कोर्ट इस जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही किसी राजनीतिक सहमति की बात हो सकती है।" 

येचुरी ने कहा, "हमें इस बात से आश्चर्य है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर दुविधा में है। (प्रधानमंत्री) पी.वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी।" येचुरी यहां मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की एक बैठक में हिस्सा लेने आए हुए थे।

ये भी पढ़ें

Latest India News