1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कहा-'भाजपा महिला विरोधी नहीं'

सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कहा-'भाजपा महिला विरोधी नहीं'

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उन आरोपों का करारा जवाब दिया जिसमें उन्होंने संघ और बीजेपी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया था।

Sushma swaraj- India TV Hindi
Image Source : PTI Sushma swaraj

अहमदाबाद: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उन आरोपों का करारा जवाब दिया जिसमें उन्होंने संघ और बीजेपी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया था। सुषमा स्वराज ने कहा कि इसी पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री, 4 महिला गवर्नर और 6 कैबिनेट मिनिस्टर दिए हैं जिनमें से दो सुरक्षा संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई भी महिला सीसीएस की सदस्य तक नहीं थी और सीसीएस के चार सदस्यों में दो महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण में बहुत आगे है। उन्होंने कहा, "पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़े सभी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास कर रही है।" सुषमा के अलावा निर्मला सीतारमण, उमा भारती, मेनका गांधी, हरसिमरत कौर बादल और स्मृति ईरानी कैबिनेट स्तर की मंत्री हैं।

Latest India News