1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने राजनेता की तरह काम किया: सुषमा स्वराज

PM मोदी ने राजनेता की तरह काम किया: सुषमा स्वराज

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की यात्रा का फैसला कर एक राजनेता जैसा काम किया है। सुषमा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की यात्रा का फैसला कर एक राजनेता जैसा काम किया है। सुषमा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने के लिए मोदी द्वारा की जा रही लाहौर यात्रा की खबर पर ट्वीट किया, ‘यह हुई राजनेता जैसी बात। पड़ोसी से ऐसे ही रिश्ते होने चाहिए।’

मोदी ने अपनी संक्षिप्त अफगानिस्तान यात्रा को समापन करने के बाद अचानक लाहौर में उतरने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘आज दोपहर लाहौर में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने को लेकर आशान्वित हूं जहां मैं दिल्ली वापस लौटने के रास्ते में उतरूंगा।’

उससे पहले मोदी ने शरीफ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत की और उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दी।’

मोदी की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है जब कुछ ही दिन पहले दोनों देशों ने समग्र द्विपक्षीय वार्ता फिर से करने का फैसला किया। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव वार्ता के तौर तरीकों पर चर्चा करने के लिए अगले महीने आपस में भेंट करने वाले हैं।

Latest India News