A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्वाति मालीवाल का 'अच्छा काम' देख खुश हुए CM केजरीवाल, 2021 तक बढ़ाया कार्यकाल

स्वाति मालीवाल का 'अच्छा काम' देख खुश हुए CM केजरीवाल, 2021 तक बढ़ाया कार्यकाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कार्यकाल 27 जुलाई को खत्म हो रहा था।

<p>swati maliwal</p>- India TV Hindi
swati maliwal

नई दिल्ली: नगर सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का ‘अच्छा काम’ देखते हुए 2021 तक उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 27 जुलाई को खत्म हो रहा था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने शुक्रवार को मालीवाल के दूसरे कार्यकाल को मंजूरी दे दी है क्योंकि वह बहुत अच्छा काम कर रही हैं।

उनके ट्वीट पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने जवाब दिया, ‘‘आपके लगातार समर्थन का शुक्रिया सर। हम दिल्ली की सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षा, गरिमा और समानता के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस कार्यकाल में दोगुनी मेहनत से काम करेंगे।’’

Latest India News