1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु: DMK के सभी 89 विधायक एक सप्ताह के लिए विधानसभा से निलंबित

तमिलनाडु: DMK के सभी 89 विधायक एक सप्ताह के लिए विधानसभा से निलंबित

तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष ने आज राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके (द्रमुक) के सभी 89 विधायकों को एक सप्ताह के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया है।

dmk- India TV Hindi
dmk

नई दिल्ली: तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष ने आज राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके (द्रमुक) के सभी 89 विधायकों को एक सप्ताह के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया है। विधायकों का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष ने भेदभाव करते हुए उन्हें निलंबित किया है। पार्टी का मुख्यमंत्री जे जयललिता पर आरोप है कि उन्होंने इमरजेंसी जैसी स्थित निर्मित कर दी है।

तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके के 89 विधायकों को तब निलंबित किया गया जब वे एआईडीएमके (अन्नाद्रमुक) के एक सदस्य द्वारा उनके नेता एमके स्टालिन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का विरोध कर रहे थे।

डीएमके प्रवक्ता मनु राज सुंदरम ने कहा, "विपक्ष के सदस्यों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए, उन्हें जनता ने चुनकर अपना प्रतिनिधि बनाया है।

Latest India News