1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेजस्वी यादव ने कहा, माता-पिता की मर्जी से ही करूंगा शादी

तेजस्वी यादव ने कहा, माता-पिता की मर्जी से ही करूंगा शादी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भले ही व्हाट्सएप पर हजारों लड़कियों से विवाह के प्रस्ताव मिल रहे हैं, परंतु तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि वह 'अरेंज मैरेज' ही करेंगे तथा माता-पिता की मर्जी और उनकी पसंद की लड़की से विवाह करेंगे।

tejaswi yadav says i will do arrange marriage- India TV Hindi
tejaswi yadav says i will do arrange marriage

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भले ही व्हाट्सएप पर हजारों लड़कियों से विवाह के प्रस्ताव मिल रहे हैं, परंतु तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि वह 'अरेंज मैरेज' ही करेंगे तथा माता-पिता की मर्जी और उनकी पसंद की लड़की से विवाह करेंगे। तेजस्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र हैं। राजद अध्यक्ष लालू और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पुत्र तेजस्वी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "मेरे माता-पिता की पसंद ही उनकी भी पसंद होगी और हम अरेंज मैरेज ही करेंगे।"

बिहार के पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की बदहाल स्थिति बताने के लिए जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर पर अब तक उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए 44 हजार से ज्यादा लड़कियों ने संदेश भेजकर शादी का प्रस्ताव दिया है।

उल्लेखनीय है कि पथ निर्माण मंत्री ने इसी वर्ष 29 जून को सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए यह अनोखी पहल की है। सोशल साइटों पर क्रियाशील रहने वाले तेजस्वी ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर कहा था कि अगर आपकी सड़क खराब है तो एक तस्वीर खींचिए और इस नंबर पर भेज दीजिए, बदहाल सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।

विभाग द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर अभी तक 47 हजार से भी ज्यादा संदेश आ चुके हैं, लेकिन अधिकांश संदेश सड़क समस्या के नहीं, बल्कि शादी के प्रस्ताव के या मंत्री को 'हाय, हैलो' के हैं।

अधिकारी ने कहा कि इस व्हाट्सएप नंबर पर अब तक 47 हजार से ज्यादा संदेश भेजे गए हैं, इनमें 44 हजार निजी संदेश थे, जिसमें उनके (तेजस्वी) लिए शादी का प्रस्ताव भेजा गया है। केवल तीन हजार ऐसे संदेश हैं, जो सड़क मरम्मत से संबंधित हैं।

शादी का प्रस्ताव भेजने वाली लड़कियों ने अपने मैसेज में अपनी फीगर, रंग और ऊंचाई का भी जिक्र किया है। कई लड़कियों ने बजाप्ता अपना पूरा बायोडाटा ही भेज दिया है। तेजस्वी राजनीति में आने के पूर्व क्रिकेटर थे।

Latest India News