1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना: कांग्रेस ने की हुजूरनगर उम्मीदवार की घोषणा, पद्मावती रेड्डी को दिया टिकट

तेलंगाना: कांग्रेस ने की हुजूरनगर उम्मीदवार की घोषणा, पद्मावती रेड्डी को दिया टिकट

तेलंगाना में कांग्रेस ने हुजूरनगर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए पद्मावती रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

<p>congress</p>- India TV Hindi
congress

नई दिल्ली: तेलंगाना में कांग्रेस ने हुजूरनगर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए पद्मावती रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 89-हुज़ूरनगर विधानसभा क्षेत्र से तेलंगाना के विधानसभा के उपचुनाव के लिए पदमावती रेड्डी की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।''

बता दें कि हुजुरनगर विधायक उत्तम कुमार रेड्डी के इस्तीफा दिए जाने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव आगामी 21 अक्टूबर को होंगे और 24 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

Latest India News