1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बारामुला: आर्मी हेडक्वार्टर पर फिदायीन हमला, 17 जवान शहीद, 4 आतंकी ढेर

बारामुला: आर्मी हेडक्वार्टर पर फिदायीन हमला, 17 जवान शहीद, 4 आतंकी ढेर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामुला के उरी इलाके में सेना के कैंप पर आतंकी हमले की खबर आ रही है। इस इलाके में सेना ने नाकाबंदी कर दी गई है। कैंप में दो से तीन

uri- India TV Hindi
uri

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामुला के उरी इलाके में सेना के कैंप पर आतंकी हमले की खबर आ रही है। इस इलाके में सेना ने नाकाबंदी कर दी गई है। कैंप में दो से तीन आतंकवादियों के छुपे होने की खबर है। सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही इलाके में रह रह कर धमाकों और गोलीबारी की आवाज आ रही है।

खबरों के मुताबिक उत्तरी कश्मीर में एलओसी के पास स्थित आर्मी ब्रिगेड हेडक्वार्टर के अंदर तीन आतंकवादी घुस आए। यह हमला उरी में 12वीं ब्रिगेड के हेडक्वार्टर पर हुआ। हमले में 17 जवान शहीद और 20 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार 4 आतंकियों के मारे जाने की भी खबरें हैं। आतंकवादियों ने सुबह 5.30 बजे यह हमला किया। सेना-आतंकियों के बीच फायरिंग के चलते गृहमंत्री ने अमेरिका, रूस का दौरा स्थगित कर दिया है। आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। टेरर अलर्ट के बाद देशभर के एयरफोर्स स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शुरुआत में ऐसा लगा था कि हमला ब्रिगेड मुख्यालय पर हुआ है लेकिन सेना के सूत्रों ने बताया कि यह हमला नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की बटालियन के मुख्यालय पर किया गया है। सेना के हेलीकाप्टरों को विशेष सुरक्षा बलों को तैनाती और हमले में घायल जवानों को निकालने के काम में लगा दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि घायल जवानों को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि अभी तक 4 आतंकवादियों को मारा जा चुका है। अभी भी साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। उरी इस मुठभेड़ के चलते विदेश मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शाम को एक मिटिंग बुलाई है जिससे उरी के हालात का पता लगाया जा सके। सेना प्रमुख और अन्य शीर्ष रक्षा अधिकारी भी इस मीटिंग में भाग लेंगे।

गृहमंत्री ने बताया कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से उरी में सेना ब्रिगेड मुख्यालय में हुये हमले से उत्पन्न स्थिति पर बातचीत की है। दोनों लोगों ने जम्मू कश्मीर की समूची स्थिति की जानकारी दी है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रद्द किया दौरा

गृहमंत्री को आज रात चार दिन की रूस यात्रा पर रवाना होना था। इसके बाद भारत-अमेरिका आंतरिक सुरक्षा वार्ता के लिए 26 सितंबर से छह दिन के लिए अमेरिका जाने का कार्यक्रम था। उन्होंने कहा, मैंने गृह सचिव (राजीव महर्षि) और मंत्रालय के अन्य अधिकारियों को जम्मू कश्मीर की स्थिति पर करीब से नजर रखने के निर्देश दिये हैं।
गृहमंत्री ने उरी में ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए हमले से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए एक आपात बैठक बुलाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना, अद्र्धसैनिक बलों और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी बैठक में शामिल हो रहे हैं।

उरी में आतंकी हमला एक कायराना करतूत: पीएम मोदी

उरी में हुए आतंकी हमले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान आया है। पीएम मोदी ने उसी आतंकी हमले की निंदा की है। मोदी ने कहा है कि आतंकियों को बक्शा नहीं जाएगा। मोदी ने कहा कि उरी में आतंकी हमला एक कायराना करतूत है।

 

Latest India News