A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जे पी नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- पश्चिम बंगाल 'जंगल राज' की गिरफ्त में है

जे पी नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- पश्चिम बंगाल 'जंगल राज' की गिरफ्त में है

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल 'जंगल राज' की गिरफ्त में है और यहां आतंक का राज है।

<p>JP Nadda (File Photo)</p>- India TV Hindi
JP Nadda (File Photo)

कोलकाता | भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल 'जंगल राज' की गिरफ्त में है और यहां आतंक का राज है। हाल ही में राजनीतिक हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं का तर्पण करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद नड्डा ने कहा, "पश्चिम बंगाल में जंगल राज और आतंक का राज चल रहा है। यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।"

उत्तरी कोलकाता के बाग बाजार स्थित हुगली नदी के तट पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जो तृणमूल कांग्रेस के कथित आदर्शो के खिलाफ जाता है उसकी जान ले ली जाती है। नड्डा ने कहा, "यहां आए दिन दूसरी पार्टी की विचारधाराओं का समर्थन करने वाले लोगों को मार डाला जाता है।"

Latest India News