1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘यदि मैं संसद में बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा’

‘यदि मैं संसद में बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा’

नयी दिल्ली: नोटबंदी पर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया। सदन के बाहर उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हम पिछले एक

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: नोटबंदी पर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया। सदन के बाहर उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हम पिछले एक महीने से नोटबंदी पर बात करने की कोशिश कर रहे हैं, अगर मुझे संसद में बोलने दिया गया तो भूकंप आ जाएगा।

संसद के शीतकालीन सत्र को अब खत्म होने में चार ही दिन बचे हैं, ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही नोटबंदी को लेकर बिना किसी सफलता के बहस जारी रखे हुए हैं। इस वजह से बार बार संसद की कार्यवाही स्थगित भी हो रही है। विपक्ष चाहती है कि इस मुद्दे पर बहस होने के बाद वोट किया जाए जिसे सरकार स्वीकार नहीं कर रही है।

हालांकि शुक्रवार को सुबह विपक्ष ने अपनी पिछली मांग को किनारे रखा जिसमें वह ज़ोर दे रही थी कि बहस के बाद वोट किया जाए। अब बीच का रास्ता निकाला गया है जिसमें 'नो रूल' चर्चा को स्वीकार किया गया है जिसके तहत स्पीकर सुमित्रा महाजन यह तय करेंगी कि निर्बाध चल रही चर्चा के बाद वोट करवाया जाए या नहीं।

उधर भाजपा ने राहुल के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि जो 60 साल से घोटालों का केंद्र बने हुए थे, वो आज भूकंप की बात कर रहे हैं।

Latest India News