1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल में हमले में आरएसएस के तीन स्वयंसेवक घायल

केरल में हमले में आरएसएस के तीन स्वयंसेवक घायल

कोझिकोड: जिले में कोयिलैंडी के निकट एक गांव में कथित रूप से माकपा कार्यकर्ताओं के एक हमले में आरएसएस के तीन स्वयंसेवक घायल हो गए। पुलिस ने आज बताया कि कीभुौयुर गांव में कल रात

RSS- India TV Hindi
RSS

कोझिकोड: जिले में कोयिलैंडी के निकट एक गांव में कथित रूप से माकपा कार्यकर्ताओं के एक हमले में आरएसएस के तीन स्वयंसेवक घायल हो गए। पुलिस ने आज बताया कि कीभुौयुर गांव में कल रात हुए हमले में पीडि़तों के हाथों और पैरों में चोटें आई हैंं और उन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने कहा कि हमले के संबंध में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

केरल, खासकर उत्तरी कन्नूर जिले में भाजपा-आरएसएस और सत्तारूढ़ माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक संघर्षों की घटनाएं देखने को मिली हैं। 
हिंसा की इन घटनाओं के लिए दोनों दल एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। इस हिंसा में दोनों पक्षों के कई लोग मारे गए हैं। 

Latest India News