1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपने का अनुरोध किया

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपने का अनुरोध किया

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह दिल्ली पुलिस का नियंत्रण उन्हें सौंप दें।  मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 19 साल की एक लड़की की हत्या का

पीएम दिल्ली पुलिस को...- India TV Hindi
पीएम दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपे: केजरीवाल

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह दिल्ली पुलिस का नियंत्रण उन्हें सौंप दें। 
मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 19 साल की एक लड़की की हत्या का उल्लेख करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध से जुड़ी घटनाओं में वृद्धि हुई है और महिलाएं राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। 

केजरीवाल ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि वह दिल्ली पुलिस का नियंत्रण हमें सौंप दें। उन्हें पूरा देश चलाना है। मैं यह नहीं कह रहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी गलत हैं। वे बहुत अच्छे लोग हैं और काम कर रहे हैं लेकिन व्यवस्था खराब है। यहां तक कि पुलिस अधिकारी भी इससे हताश हैं और कोई सुधार नहीं हो रहा है। 

केजरीवाल ने यहां पीरागढ़ी राहत शिविर में पहले आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन करने के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी दावा किया कि व्यवस्था में कुछ खामियां हैं। व्यवस्था में आवश्यक बदलाव सुझाने के लिए एक आयोग की वकालत करते हुए दीक्षित ने कहा, व्यवस्था में कुछ खामियां हैं। इसलिए वह उससे निपटने में सक्षम नहीं है। इसका राजनीतिकरण करने और एक-दूसरे पर दोषारोपण करने से समाधान नहीं होगा। 

केजरीवाल ने कहा कि हाल की हत्या हैरान करने वाली है लेकिन पुलिस दिल्ली सरकार के नियंत्रण में नहीं है। 
 

Latest India News