A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत पहुंचे तुर्की के राष्ट्रपति, मोदी से करेंगे बातचीत

भारत पहुंचे तुर्की के राष्ट्रपति, मोदी से करेंगे बातचीत

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान अधिकारिक दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे, जहां सोमवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आर्थिक संबंधों एवं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग पर बातचीत करेंगे।

turkish president erdogan calls for multilateral dialogue...- India TV Hindi
turkish president erdogan calls for multilateral dialogue on kashmir issue

नई दिल्ली: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान अधिकारिक दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे, जहां सोमवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आर्थिक संबंधों एवं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग पर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, "भारत अपने विशेष अतिथि का स्वागत करता है। राष्ट्रपति एर्दोगान और श्रीमति एमीन एर्दोगान आधिकारिक दौरे पर दिल्ली पहुंचे।"(बिहार: रेलवे पुल पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 8 की मौत)

दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्री विजय गोयल ने उनका स्वागत किया। एर्दोगान सोमवार तक भारत दौरे पर रहेंगे। 16 अप्रैल को तुर्की में हुए जनमत संग्रह में जीत हासिल करने के बाद एर्दोगान ने अपना कूटनीतिक दायरा बढ़ाना शुरू किया है, जिसके तहत वह भारत दौरे पर आए हैं। एर्दोगान के स्वागत में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह आयोजित होगा, जिसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज होटल ताज पैलेस जाकर उनसे मिलेंगी, जिसके बाद होटल में ही देश के अग्रणी उद्योग मंडलों सीआईआई, फिक्की और एसोचैम द्वारा आयोजित एक व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद भवन में एर्दोगान से मुलाकात करेंगे। इससे पहले एर्दोगान राजधानी के जामिया मीलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां उन्हें मानद डिग्री प्रदान की जाएगी। सोमवार की मध्यरात्रि से थोड़ा पहले वह तुर्की के लिए रवाना होंगे। एर्दोगान इससे पहले बतौर प्रधानमंत्री 2008 में भारत का दौरा कर चुके हैं।

Latest India News