नई दिल्ली: यूपीए सरकार में वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर रहीं रेणुका चौधरी की ट्विटर पर एक फोटो वायरल हुई है। इसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी खासी आलोचना हो रही है। फोटो किसी रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। इसमें दिख रहा है कि रेणुका और उनके फैमिली मेंबर्स कुर्सी पर बैठकर डिनर कर रहे हैं और एक लड़की रेणुका के बगल में खड़ी है। लड़की को नौकरानी बताया जा रहा है जो उनके घर में बच्चों की देखभाल करती है।
ट्विटर फॉलोवर्स इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक्शन में आ गए हैं। ऋषि के ट्वीट पर देश-दुनिया के रिएक्शन आ रहे हैं। टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की फैन सांद्रा का कहना है कि नौकर आपकी मदद के लिए होते हैं, उनके साथ परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार होना चाहिए। खुद ऋषि ने रेनुका चौधरी को सम्बोधित करते हुए लिखा है कि अगर आप एक बच्ची को खुद से कुछ नहीं खिला सकतीं तो कृपया उसे रेस्टोरेंट में मत ले जाइए।
ट्विटराती मधुलिका ने रेनुका के खिलाफ तीखी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि यह एक अपराध है। क्यों ने रेनुका के खिलाफ बाल श्रम का मुकदमा दर्ज कराया जाए। कॉमन मैन नाम के एक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है, ‘यह शर्मनाक है। दुखद और असंवेदनशील भी।’ इस ट्विट पर आए एक रिएक्शन में मानस वर्मा लिखते हैं, ‘यह निश्चित तौर पर गलत है। लेकिन ऐसी गलतियां तो देश की हर पार्टी के सदस्य करते हैं।’ निधि लिखती हैं, ‘नामी रेस्टोरेंट्स में ये सीन कोई नई बात नहीं। इसका कोई अंत नहीं।’
ऐसे आ रहे हैं रिएक्शन...
अगली स्लाइड में देखें कुछ और रिएक्शन...
Latest India News